फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: एनएसएस दिवस पर छात्राओं को प्रमाणपत्र बांटे

Thu, 24 Sep 2026 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। जयदेव प्रसाद उमादत्त कुड़ियाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चौदह बीघा में एनएसएस स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस इकाई की स्वयंसेवी छात्राओं को उनके सक्रिय सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनिला पोखरियाल और विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी रावत ने छात्राओं को प्रमाण पत्र भेंट किए। अनिला पोखरियाल ने छात्राओं को सेवा, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी अर्चना उनियाल, दुर्गा प्रसाद थपलियाल, सतीश रतूड़ी, शांति प्रकाश, कविता नेगी, कविता ध्यानी, विनिता बिजल्वाण, प्रदीप रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें