फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अंडरग्राउंड सिंचाई गूल का ढक्कन टूटने से हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। भानियावाला-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर रानीपोखरी मुख्य चौक के पास अंडरग्राउंड सिंचाई गूल के ढक्कन टूटने से दुर्घटना का खतरा बढ़ बना हुआ है। रानीपोखरी चौक क्षेत्र का व्यस्ततम चौक है। कई सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बच्चे भी इसी चौक से होकर आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन

रानीपोखरी ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत बीते 19 नवंबर को संबंधित अधिकारियों से की थी लेकिन अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। रानीपोखरी मुख्य चौक के नीचे से कई सिंचाई गूल और नहर होकर आगे बढ़ रही हैं। चौक पर एक गूल का ढक्कन कई दिनों से क्षतिग्रस्त है। किसी भी वाहन का टायर चढ़ते ही यह ढक्कन इधर-उधर खिसक जाता है। वहीं टायर चढ़ते ही ढक्कन की आवाज भी आती है।
रानीपोखरी ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी ने 19 नवंबर को इसकी शिकायत सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की थी। ग्राम प्रधान का कहना है कि संबंधित अधिकारियों ने एनएच की सड़क का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लिया। कहा कि इस चौक से से एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग और स्कूली बच्चे आवाजाही करते हैं। यहां कभी भी कोई हादसा हो सकता है। लेकिन संबंधित विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


सड़क एनएच की है। लेकिन समस्या को देखते हुए उन्होंने अपने कर्मियों को तुरंत मौके पर भेजकर क्षतिग्रस्त ढक्कन को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। -सुरेन श्रीकोटी, एसडीओ सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें