तहसील के समीप सड़क किनारे पार्क एक ट्रक के तिरपाल पर अचानक आग लग गई। जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद लोगों और फायर सर्विस ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे तहसील रोड पर पार्क एक ट्रक से अचानक धुआं आने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते ट्रक पर लगा तिरपाल धू-धू कर जलने लगा। इस दौरान वहां आस पास और भी ट्रक पार्क थे, जिससे वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना फायर सर्विस को दी। फायर सर्विस का ऑफिस घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही था, लेकिन फायर कर्मियों के पहुंचने से पहले लोगों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। फायर इंचार्ज सुनील रावत ने बताया कि ट्रक के तिरपाल पर आग लगी थी। जिसे बुझा किया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।