ऋषिकेश कृषि उत्पादन मंडी समिति में अधिकारियों की कार्यप्रणाली और कथित घूसखोरी से आहत होकर एक युवक के टावर पर चढ़ जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से मंडी परिसर और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
ऋषिकेश स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फड़ लगाने वाला एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई।
युवक ने मंडी समिति के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसके विरोध में वह मोबाइल टावर पर चढ़ा है। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए टीम की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी युवक को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।