फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

Fri, 27 Feb 2026 01:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में मासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में राज्यभर की समस्त पोस्टों से अधिकारी और कार्मिकों को वर्चुअल जोड़ा गया। सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने प्रत्येक पोस्ट की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए।

बैठक में आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए सेनानायक अर्पण यदुवंशी द्वारा तैयारियों की समीक्षा की गई। यात्रा मार्गों पर संभावित प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं और अन्य आकस्मिक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक दुरुस्त बनाने, पर्वतीय और हाई-एल्टीट्यूड रेस्क्यू प्रबंधन को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करने और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेनानायक ने कहा कि सभी कार्मिकों को अनुशासन, समर्पण और उच्च व्यावसायिक दक्षता के साथ चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विश्वास और सुगम यात्रा सुनिश्चित करनी चाहिए। इस अवसर पर उप सेनानायक शांतनु पाराशर, निरीक्षक राजीव रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें