देहरादून एयरपोर्ट पर विश्व एटीसी दिवस मनाते हुए एटीसी कर्मियों के काम को सराहते हुए उनके योगदान पर चर्चा की गई। देश के एयरपोर्ट पर करीब पांच हजार एटीसी अधिकारी अपनी हवाई यातायात में अपना योगदान दे रहे हैं।
देहरादून एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि एटीसी अधिकारियों के काम में गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती है।कुछ सेकंड की गलती भी किसी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। कहा कि खासकर मौसम खराब होने और इमरजेंसी के दौरान एटीसी पर सैकड़ों लोगों की जान की जिम्मेदारी होती है। जिसे एटीसीकर्मी बखूबी निभा रहे हैं।
एटीसी गिल्ड अधिकारी अखिलेश कुमार सैनी ने कहा कि देहरादून एयरपोर्ट देश के सबसे व्यस्त रहने वाले एयरपोर्ट में शामिल है। जहां बारिश और कोहरे के दौरान विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई दूसरी चुनौतियों से भी एटीसी को जूझना होता है। इस अवसर पर प्रभारी प्रचालन नितिन कादियान, प्रभारी सिवलि शिशिर जैन, प्रभारी सीएनएस दीपक चमोली, सोनम नूरबू, एनटीआरओ प्रभारी विजय शाह आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में इनका किया गया सम्मान
एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में एटीसी अनुभाग के अधिकारी पंकज कुमार, इशिता चतुर्वेदी, प्रतीक उपाध्याय, आशुतोष सिंह, सुमित कुमार, शालिनी सिंह, आकाश असवाल, सचिव, एटीसी गिल्ड मनीष कुमार झा आदि का उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए सम्मान किया गया।