फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: जाति-धर्म से ऊपर उठकर मतदान का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा आरती ट्रस्ट और वसुंधरा संस्था की ओर से पूर्णानंद घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को जाति, धर्म, भाषा, समुदाय के भेदभाव से ऊपर उठकर मतदान करने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन


निकाय चुनाव में बढ़चढ़ कर भागीदारी के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से जागरूकता अभियान शुरू कर दिए गए हैं। इसी के तहत मंगलवार शाम को मुनि की रेती क्षेत्र के पूर्णानंद घाट पर शपथ व संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों ने पहले गंगा आरती की।



ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि नगर पंचायत, नगर पालिका व नगर निगम के बोर्ड शहर के विकास की पहली सीढ़ी होते हैं। यदि यहां मेयर व अध्यक्ष के साथ ही पार्षद, सभासद अपनी जिम्मेदारियों के प्रति ईमानदार व गंभीर होंगे तो क्षेत्र का विकास होगा।
विज्ञापन


वसुंधरा संस्था की प्रियंका नेगी, डाॅ. ज्योति शर्मा, रीता सेमवाल, सरिता पेटवाल ने कहा कि हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि जाति, धर्म, भाषा, समुदाय के भेदभाव से ऊपर उठकर मतदान करे। साथ ही इसके लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य आचार्य सोनिया राज, पुष्पा शर्मा, आशा डंग, वंदना नेगी, प्रमिला, गायत्री देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें