विश्वकर्मा समाज सर्व समाज समिति और पूर्व सैनिक किसान संगठन की ओर से शहीद भगत सिंह स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्र को मजबूती देने का संकल्प लिया।
रविवार को चांदमारी स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। तमाम लोगों ने शहीद भगत सिंह स्मारक पर दीपक से प्रकाश कर समाज की बेहतरी और अखंडता का संकल्प लिया। पूर्व राज्यमंत्री करन बोरा ने राष्ट्रीय और सामाजिक एकता पर जोर देते हुए युवाओं से देश सेवा में अपना योगदान देने की अपील की।
कहा कि दीपावली घरों को रोशन करने की प्रेरणा के अलावा राष्ट्र के प्रत्येक कोने को एकजुट रहने का भी संदेश देती है। समिति अध्यक्ष प्रेम पांचाल ने कहा कि सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए सामूहिक सहयोग जरूरी है। पूर्व सैनिक दरपान बोहरा, किसान नेता सुरेन्द्र राणा और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पम्मीराज ने कहा कि दीपावली का प्रकाश हमें अंधेरे पर विजय की प्रेरणा देता है, ठीक वैसे ही जैसे शहीद भगत सिंह ने अपने बलिदान से स्वतंत्रता और एकता का पाठ पढ़ाया। इस दौरान कमांडर एसएस मठारू, गोपाल शर्मा, बॉबी शर्मा, सुरेश पुंडीर, सोनू विश्वकर्मा और जरनैल सिंह आदि मौजूद रहे।