फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चंद्रभागा नदी के किनारे से हटाए गए 35 अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से वार्ड नंबर दो, न्यू त्रिवेणी कॉलोनी के बाहर चंद्रभागा नदी के किनारे बने 35 अवैध अतिक्रमण को हटा दिया। बारिश में किसी तरह की जनहानि न हो इसे देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। शेष झुग्गी-झोपड़ी वालों ने एक दिन का समय मांगा है। इसके बाद वार्ड नंबर सात मायाकुंड बंगाली बस्ती के अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने पर स्थानीय प्रशासन की ओर से झोपड़ियाें में रहने वाले लोगाें को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाता है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन नगर निगम प्रशासन की मदद लेता है। बारिश में कोई परेशानी न हो इसलिए चंद्रभागा नदी के किनारे झोपड़ी में रहने वाले लोगों को हटाया गया। नगर निगम अधिकारियों ने अपील की है कि वे स्वेच्छा से अवैध निर्माण हटाएं और स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित शहर बनाने में सहयोग करें। कार्रवाई के दौरान घाट चौकी इंचार्ज विनेश कुमार, नगर निगम की टीम में सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, सफाई नायक अजय बागड़ी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें