फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बिना मान्यता स्कूल के संचालन पर 5.20 लाख लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मान्यता अवधि समाप्त होने के दो माह बाद भी नवीनीकरण न कराने पर शिक्षा विभाग ने क्षेत्र के एक निजी स्कूल पर 5.20 लाख का जुर्माना लगाया है। स्कूल को जुर्माना पत्र प्राप्त होने के तीन दिनों के भीतर रकम अदा करनी होगी। ऐसा न किए जाने पर भू-राजस्व की भांति जुर्माना वसूला जाएगा। क्षेत्र के एक विद्यालय को प्री प्राइमरी से कक्षा आठ तक के लिए एक मार्च 2020 से 31 मार्च 2025 तक शिक्षा विभाग ने अंग्रेजी माध्यम की मान्यता दी थी। मान्यता अवधि समाप्त होने के दो माह बाद भी विद्यालय ने मान्यता नवीनीकरण नहीं कराया। इस पर शिक्षा विभाग ने विद्यालय पर प्रति दिवस दस हजार की दर से एक अप्रैल से 22 मई तक 52 दिवसों का कुल 5.20 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें