फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस तकनीक आपदा प्रबंधन में अत्यंत उपयोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- आपदा प्रबंधन में रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस के अनुप्रयोग विषय पर हुई कार्यशाला
विज्ञापन

ऋषिकेश। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में आपदा प्रबंधन में रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस के अनुप्रयोग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि बदलते परिदृश्य में रिमोट सेंसिंग और जीआईएस तकनीक आपदा प्रबंधन, पूर्वानुमान और बेहतर नियोजन के लिए अत्यंत आवश्यक बन चुकी हैं। परिसर के निदेशक प्रो. एमएस रावत ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में भूस्खलन, बादल फटना और बाढ़ जैसी आपदाओं का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जीआईएस आधारित मैपिंग और रिमोट सेंसिंग डेटा से न केवल आपदा की स्थितियों का त्वरित विश्लेषण संभव है, बल्कि इससे स्थायी विकास योजनाओं के निर्माण में भी सहायता मिलती है। कला संकाय के डीन प्रो. पीके सिंह ने कहा कि रिमोट सेंसिंग और जीआईएस बहु विषयक अध्ययन का उत्कृष्ट उदाहरण हैं, जो भूगोल, पर्यावरण विज्ञान, आपदा विज्ञान, समाजशास्त्र और प्रशासनिक नियोजन आदि सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज के समय में किसी भी आपदा के दौरान डेटा आधारित निर्णय लेने के लिए जीआईएस तकनीक अनिवार्य हो चुकी है। कार्यशाला के संयोजक भूगोल के विभागाध्यक्ष प्रो. डीसी गोस्वामी ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों और शोधार्थियों को आधुनिक भू-स्थानिक तकनीकों की कार्यप्रणाली से जोड़ना तथा उन्हें व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें