भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार ने नगर निगम ऋषिकेश की प्रथम मेयर अनीता ममगाई की उपलब्धियों पर आधारित पांच वर्ष बेमिसाल पुस्तक का विमोचन किया।
बुधवार को रेलवे रोड़ स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन किया गया। जिसमें भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नही होता है। जिसको ऋषिकेश की प्रथम मेयर अनीता ममगाई ने चुनावी वादों की घोषणाओं को पूरा करके सत्य साबित किया है। कहा कि पूर्व मेयर जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरने में कामयाब रही। कहा कि कार्यकर्ता पीएम की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं।
निवर्तमान मेयर अनीता ममगाई ने कहा कि डबल इंंजन की सरकार के सहयोग से वह सभी छोटी-बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने में सफल हो सकी हैं। इसका पूरा श्रेय प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग को जाता है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, पुष्कर काला, विनय उनियाल, नलिन भट्ट, दीपक धमीजा, सुमित पंवार, दिनेश पयाल, बृजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।