फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर सोशल मीडिया पर दोस्त बने एक व्यक्ति के खिलाफ उनकी अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देने की शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश शाह ने बताया कि युवती की ओर से शिकायत की गई है कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती एक व्यक्ति से हो गई थी। जिसने उसे झांसा देकर उसके कुछ अश्लील फोटो ले लिए। जब उन्हें समझ आया कि वह इनका दुरुपयोग कर सकता है तो उससे बात करनी बंद कर दी। जिससे वह भड़क गया और उसकी अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने लगा। आरोपी द्वारा उसकी फेंक आईडी बना ली गई।
विज्ञापन






Iबिजली चोरी करने पर दर्ज किया मुकदमाI

हर्रावाला में केबल पर कट लगाकर बिजली चोरी करने पर ऊर्जा निगम की ओर से कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश शाह ने बताया कि ऊर्जा निगम के अवर अभियंता सीआर पुरोहित ने दी तहरीर में बताया कि हर्रावाला निकट शहीद दीपक नैनवाल द्वार में एक भवन पर अवैध रूप से बिजली चोरी की जा रही थी। इस भवन पर इनकमिंग केबल पर कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। तहरीर के आधार पर संबंधित धारा में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें