फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra  2024: केदारनाथ-बदरीनाथ के लिए नियमित हेली सेवा शुरू, जौलीग्रांट से श्रद्धालुओं को लेकर उड़ान

Tue, 14 May 2024 07:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

रात्रि विश्राम वाले श्रद्धालुओं को ठहरने और खाने आदि की व्यवस्था संबंधित कंपनी की तरफ से मुहैया कराई जाएगी। जौलीग्रांट हेलीपैड से कंपनी का एमआई 17 हेलिकॉप्टर 20 यात्रियों को लेकर प्रतिदिन पहले गुप्तकाशी जाएगा।
 
विज्ञापन
केदारनाथ हेली सेवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर जौलीग्रांट से दो धामों केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए नियमित हेलिकॉप्टर सेवा शुरू कर दी गई है। 10 मई से हेलिकॉप्टर सिर्फ केदारनाथ के श्रद्धालुओं को लेकर उड़ान भर रहा था।

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब साढे छह बजे जौलीग्रांट से रुद्राक्ष एविएशन के हेलिकॉप्टर ने जौलीग्रांट से दो धामों के कुल 20 श्रद्धालुओं को लेकर उड़ान भरी। इस बार की चारधाम यात्रा में कंपनी ने पहली बार श्रद्धालुओं की दो कैटेगरी तय की हैं।

पहली कैटेगरी में श्रद्धालु एक ही दिन में दो धामों की यात्रा कर सकेंगे। जबकि दूसरी कैटेगरी में श्रद्धालुओं को गुप्तकाशी और बदरीनाथ धाम में रात्रि विश्राम की सुविधा दी गई है। रात्रि विश्राम वाले श्रद्धालुओं को ठहरने और खाने आदि की व्यवस्था संबंधित कंपनी की तरफ से मुहैया कराई जाएगी। जौलीग्रांट हेलीपैड से कंपनी का एमआई 17 हेलिकॉप्टर 20 यात्रियों को लेकर प्रतिदिन पहले गुप्तकाशी जाएगा।
विज्ञापन


गुप्तकाशी से दूसरे छोटे हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं को केदारनाथ ले जाया जाएगा। केदारनाथ से वापस आने के बाद श्रद्धालु रात में गुप्तकाशी में रूकेंगे। अगले दिन इन श्रद्धालुओं को बदरीनाथ ले जाया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Nainital Crime: साली से दुष्कर्म करने वाले जीजा को 20 साल की सजा, पीड़िता ने भाई पर लगाया था आरोप; जानें मामला

चुकाने होंगे एक लाख 30 हजार रुपये
जौलीग्रांट से दो धामों की यात्रा एक दिन में करने के लिए एक व्यक्ति का किराया एक लाख 11 हजार रुपये रखा गया है। जबकि गुप्तकाशी और बदरीनाथ में दो रात्रि विश्राम के लिए एक व्यक्ति को एक लाख 30 हजार रुपये चुकाने होंगे। कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर राज शाह ने कहा कि 15 जून तक बुकिंग फुल हो चुकी है। सितंबर और अक्टूबर के लिए ऑफलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें