फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में संपत्ति रजिस्ट्री पर लगी रोक हटी

Tue, 26 Jan 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में संपत्ति की रजिस्ट्री पर लगी रोक हटने के बाद आम लोगों के घरों का सपना अब पूरा हो सकेगा। संपत्ति की रजिस्ट्री के एवज में घर निर्माण के लिए बैंक से लोन मिल सकेगा। सोमवार को चार साल बाद पहली रजिस्ट्री कराने सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंची कविता कोठारी ने हर्ष जताते अपनी भावनाएं व्यक्त की।
विज्ञापन


बता दें कि एक जनहित याचिका दायर होने पर कोर्ट ने नगर पालिका क्षेत्र में संपत्ति की रजिस्ट्री पर 23 जनवरी 2011 को रोक लगा दी थी। लंबे संघर्ष के बाद शहर के सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कोठारी ने जनहित में 18 दिसंबर 2015 को हाईकोर्ट से रोक हटवाई।

जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें हाईकोर्ट के फैसले की प्रमाणित प्रति और प्रार्थना पत्र उपलब्ध कराकर जल्द रजिस्ट्री शुरू करने की अपील की थी। सोमवार को शहर में संपति की रजिस्ट्री पर लगी रोक के अधिकृत रुप से खुलने पर सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पहली रजिस्ट्री महिला ने कराई। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन


सब रजिस्ट्रार जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि पहले दिन शहर के सात लोगों ने संपत्ति की रजिस्ट्री कराई है, जिससे सरकार को राजस्व का लाभ मिला है। इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र सजवाण, पूर्व अध्यक्ष सूरत सिंह रौतेला, दीपक चुग, मंगा सिंह, कोमल सिंह, अनिल कुकरेती आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें