फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा में साढ़े आठ घंटे तक बंद रहा पंजीकरण, शाम को शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंदघाट (चमोली) में बर्फबारी के कारण लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा में साढ़े आठ घंटे तक हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुुुओं का पंजीकरण नहीं हुआ। शाम साढ़े चार बजे के बाद शुरू हुआ पंजीकरण। उसके बाद कुछ यात्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर रवाना हुए।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला रोड स्थित रोड गुरुद्वारा के प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह ने बताया कि गोविंदघाट क्षेत्र में मौसम में बदलाव, बर्फबारी के कारण यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कुछ समय के लिए पंजीकरण का काम रोक दिया गया था।
शाम को साढ़े चार बजे पंजीकरण शुरू किया गया। उसके बाद कई यात्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर रवाना हुए। जिन श्रद्धालुओं ने रविवार को पंजीकरण कराया था वह सोमवार सुबह हेमकुंड साहिब की यात्रा पर रवाना हो गए थे।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग की एजेंसी के गुरुद्वारा सेंटर के प्रभारी प्रेेमानंद ने बताया कि सुबह आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक पंजीकरण बंद रहा। शाम को साढ़े चार बजे के बाद शुरू हुआ।
गुरुद्वारा में प्रत्येक दिन करीब एक हजार से 1500 श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया जाता है। गुरुद्वारा पंजीकरण काउंटर पर काम करने वाले कर्मचारियों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें