फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 8.64 लाख रुपये में बिका यूके 14पी-0001 नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय में यूके 14पी-0001 नंबर आठ लाख 64 हजार रुपये में बिका। विभाग की ओर से 10 दिन में कुल 11 अलग-अलग नंबर बेचकर कुल 17 लाख 19 हजार रुपये का राजस्व एकत्रित किया गया। बाकी बचे स्पेशल नंबरों को वाहन स्वामी तय कीमतों में खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

एक जून को परिवहन विभाग की ओर से एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय में यूके14पी सिरीज के वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन बोली लगाई गई थी। 11 जून को बोली का स्लॉट बंद कर दिया गया। इस दौरान यूके14पी-0001 नंबर 8 लाख 64 हजार, यूके14पी-0006 तीन लाख पांच हजार, यूके14पी-0009 नंबर दो लाख 73 हजार, यूके14पी-9999 नंबर एक लाख 10 हजार, यूके14पी- 0100 नंबर 30 हजार, यूके14पी-0002 और यूके14पी-7777 नंबर 26 हजार, यूके14पी-3333, यूके14पी-1111, यूके14पी-0007 नंबर 25 हजार में बिके। अब स्लॉट बंद होने के बाद भी लोग अपनी कार को मनपसंद नंबर से रजिस्टर्ड कराने के लिए प्रक्रिया पूछ रहे हैं।


ले सकते हैं स्पेशल नंबर
एआरटीओ कार्यालय में अन्य स्पेशल नंबरों की फीस देकर वाहन स्वामी अपनी पसंद का नंबर खरीद सकते हैं। इसके लिए फार्म भरकर ऑनलाइन फीस जमाकर नंबर बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन


एक जून से यूके14पी सिरीज के स्पेशल नंबरों की ऑनलाइन बोली लगाई गई थी। इसमें यूके14पी-0001 नंबर 8 लाख 64 हजार में बिका। अन्य 10 नंबर भी महंगे दामों में बिके। - रावत सिंह, एआटीओ (प्रशासन), ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें