फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडीपीएल प्रशासन की टीम ने हरीधाम कॉलोनी पहुंच लगाए भवनों पर लाल निशान

विज्ञापन
आईडीपीएल की टीम से बात करते पंचायत प्रतिनिधि नाप जोख करने के बाद, निशान लगाती टीम - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
श्यामपुर। हाईवे के समीप स्थित हरिधाम कॉलोनी (गुमानीवाला) में उस समय हड़कंप मच गया, जब आईडीपीएल की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर अपनी भूमि की नाप जोख की और भूमि पर हुए निर्माण पर लाल निशान लगा दिए। आईडीपीएल प्रशासन का कहना था कि यहां हमारी दाखिल खारिज वाली एक एकड़ भूमि है। जिस पर कब्जा हो रखा है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान राजेश व्यास ने आईडीपीएल प्रशासन से भूमि संबंधी कागज दिखाने को कहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आईडीपीएल प्रशासन की एक टीम हरिधाम कॉलोनी पहुंची। आईडीपीएल प्रशासन का कहना था कि जब फैक्ट्री बनी थी तब वीरभद्र रेलवे स्टेशन से आईडीपीएल में मालगाड़ी से तेल व अन्य सामान को लाने व ले जाने के लिए हमने करीब 1 एकड़ भूमि खरीदी थी। जिसमें मालगाड़ी हेतु पटरी भी बिछाई गई थी। आज टीम ने हरिधाम कॉलोनी पहुंच जब भूमि की नाप जोख कि तो उसकी जद में कई मकान आ गए। आईडीपीएल प्रशासन ने बिछी हुई पटरी के दोनों ओर 13 मीटर नाप कर लाल निशान लगा दिए। जबकि स्थानीय लोगों का कहना था कि यह भूमि उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर से खरीदी है और इसकी रजिस्ट्री भी है।
आईडीपीएल प्रशासन का कहना था की 160 मीटर लंबी तथा पटरी के दोनों और 13 मीटर उनकी भूमि है। जो की खरीदी गई है तथा उस का दाखिल खारिज भी आईडीपीएल के पास है। उधर ग्राम प्रधान राजेश व्यास ने कहा है कि इस संबंध में जल्द आईडीपीएल प्रशासन से मिला जाएगा। आईडीपीएल टीम में नरेंद्र ढाका, जयपाल त्यागी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें