फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए आठ पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

Thu, 01 Oct 2026 10:58 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के निदेशक पर्यटन/मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार नियंत्रक/मुख्य कार्यकारी अधिकारी का एक पद पुनर्नियुक्ति/नियत वेतन पर भरा जाएगा।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले साल शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ऋषिकेश कार्यालय के लिए आठ पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर नियुक्ति प्रतिनियुक्ति, पुनर्नियुक्ति और नियत वेतन के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के निदेशक पर्यटन/मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार नियंत्रक/मुख्य कार्यकारी अधिकारी का एक पद पुनर्नियुक्ति/नियत वेतन पर भरा जाएगा। तहसीलदार/नायब तहसीलदार (यात्रा) का एक पद प्रतिनियुक्ति/पुनर्नियुक्ति तथा सहायक लेखाकार का एक पद प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भरा जाएगा।

UK Big News: दो इंजीनियरों की मौत, भालू के हमले में गई महिला की जान, स्मैक तस्करी में बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गंगोत्री-यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ, सोनप्रयाग-गौरीकुंड और हेमकुंट साहिब के लिए यात्रा प्रबंधक के पांच पद प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। भरा हुआ आवेदन पत्र 28 अक्टूबर को शाम पांच बजे तक निदेशक पर्यटन/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, मुख्यालय देहरादून के पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें