शहर की आबादी क्षेत्र में हीरालाल मार्ग पर पुराने बस अड्डे के पास स्थित एक होटल में एक दुर्लभ प्रजाति का उल्लू भटक कर आ गया। उल्लू को पकड़ने के लिए होटल संचालक ने वन विभाग से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन संपर्क नहीं हो सका। जिसके बाद जीव प्रेमी पंकज गुप्ता को कॉल करके बुलाया गया। पंकज गुप्ता ने सुरक्षित रेस्क्यू करने में सफलता हासिल की। इसके बाद उल्लू को देहरादून रोड स्थित वन विभाग चौकी में वन कर्मचारियों की उपस्थिति में सकुशल जंगल में छोड़ दिया गया। उल्लू बार्न प्रजाति का है।