फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सात दुकानदारों के चालान कर लगाया 3500 रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी के खिलाफ अभियान चलाते हुए सात दुकानदारों के चालान किए हैं। जिन पर कुल 3500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन की ओर से प्रतिष्ठानों में सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलिथीन और गंदगी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को निगम की टीम ने आईएसबीटी और तिलक रोड क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलिथीन व गंदगी को लेकर चेकिंग की। नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अभियान के दौरान निगम की टीम ने ग्राहकों को सामान देने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने और प्रतिष्ठानों में गंदगी पाए जाने पर सात दुकानदारों के चालान किए। जिन पर कुल 3500 का प्रशमन शुल्क अधिरोपित किया गया है। साथ ही उन्हें भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के प्रति जागरूक भी किया गया। बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें