फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: जौलीग्रांट में राम जन्म के साथ शुरू हुई रामलीला

Sat, 14 Nov 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। आर्यसमाज, जौलीग्रांट में 61वें रामलीला महोत्सव का शुभारंभ राम जन्म के साथ हुआ। पहले दिन रावण तप, कैलाश लीला, राम जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया।
विज्ञापन



रामलीला का शुभारंभ करते हुए पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने कहा कि जौलीग्रांट की रामलीला का 61वें वर्ष में प्रवेश करना पूरे क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है। जौलीग्रांट की रामलीला 1965 के आसपास शुरू हुई थी। कई पीढ़ी पहले शुरू हुई परंपरा का युवा पीढ़ी आज भी पूरी जिम्मेदारी से पालन कर रही है। राजकुमार पुंडीर ने कहा कि दशकों पहले लालटेन की रोशनी में रामलीला की जाती थी। जबकि वर्तमान में रामलीला मंचन में डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
रामलीला मंचन में दिखाया जाता है कि रावण अपने बल और अहंकार में चूर होकर कैलाश पर्वत को उठाने की कोशिश करते हैं। तब शिव अपने पैर के अंगूठे से पर्वत को दबाकर रावण का अहंकार चूर कर देते हैं। नंदी और रावण के बीच तीखा संवाद होता है। जिसमें रावण नंदी का उपहास उड़ाता है। नंदी उसे वानरों की ओर से विनाश का श्राप देते हैं। इस अवसर पर मनोज नौटियाल, सुरेंद्र चंद, अशोक धीमान, अरुण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें