फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सही मार्ग दिखाता रहेगा रामचरित मानस

विज्ञापन
दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते कथा वाचक।संवाद
विज्ञापन
ऋषिकेश। मनीराम मार्ग स्थित श्रीदुर्गा शक्ति मंदिर में श्रीश्याम श्यामा सखी मंडली की ओर से आयोजित श्रीराम कथा चौथे दिन भी जारी रही। कथा व्यास पंडित दिनेश सेमस्टी शास्त्री ने बताया भगवान श्रीराम ने अपने उत्कृष्ट आचरण से अखिल विश्व को मानवता प्रेम एवं पारिवारिक सामाजिक मर्यादा का संदेश दिया। सत्य से विचलित मानवता को युग-युगांतर तक रामचरित मानस सही मार्ग दिखाता रहेगा। कथा में व्यास ने बताया कि तीन कल्प में तीन विष्णु का अवतार हुआ है और चौथे कल्प में साक्षात भगवान श्रीराम माता कौशल्या के गर्भ से अवतरित हुए हैं। कथा के बाद सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अंशु आहुजा, राजीव आहुजा, उमा शर्मा, ऋतु अरोड़ा, अंजली अरोड़ा, रंजना, मधुलिका, रीना ढींगरा, भावना धमीजा, एसके शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें