यमकेश्वर। गंगा भोगपुर मल्ला स्थित गोहरी रेंज कार्यालय में संयुक्त रूप से प्रभाग दिवस, वन अग्नि जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जन में वनों में लगने वाली आग से नुकसान और वन अग्नि की घटनाओं को कम करना है। कार्यक्रम में प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी गोहरी सुनील सिंह रावत की ओर से विकासखंड के 24 गांवों के 24 सरपंचों एवं ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर मानव वन्य जीव संघर्ष और वनाग्नि काल 2026 की रोकथाम के लिए उनके सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। सुनील रावत ने बताया कि आम जन के सहयोग से अग्नि की सूचनाएं और दोषी के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बैठक में उप वन क्षेत्राधिकारी भजन सिंह रावत, धीरज कुमार, पंकज आर्य, अनुज, विक्रांत, शुभम, एकता रावत, पूजा आदि उपस्थित रहे। संवाद