फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पूर्णानंद घाट पर भगवान राम ने किया सीता का वरण

विज्ञापन
विज्ञापन
Iश्रीराम ने रावण की नाभि में तीर मारकर किया वध, श्रीराम के जयकारों से गूंजा पंड़ालI
विज्ञापन




अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर मुनि की रेती स्थित पूर्णानंद घाट में महिला गंगा आरती ट्रस्ट की ओर से रामायण का मंचन किया गया। जिसमें दिल्ली से आए हुए आत्म मंदिर टीम के कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया। रामलीला का मंचन देखकर दर्शकों ने खूब सराहना की। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने राम-लक्ष्मण का पुष्प वाटिका भ्रमण, सीता स्वयंवर, राम-सीता विवाह का शानदार मंचन किया। सीता ने राम के गले में जैसे ही वरमाला डाली पूरा पंडाल तालियों की गूंज उठा। सभी ने पुष्प वर्षा कर सीता-राम के जयकारे लगाए। रामायण मंचन में श्रीराम और लंकापति रावण की सेनाओं में भीषण युद्ध हुआ। विभीषण ने श्रीराम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत है। श्रीराम ने रावण की नाभि में तीर मारकर उसका वध कर दिया। जय श्रीराम के जयकारों से संपूर्ण शहर गूंज उठा।
विज्ञापन


वैदिक मंत्रों और गंगा वंदन के बीच मां गंगा की आरती की गई। महिलाओं ने राम, लक्ष्मण और सीता की आरती कर पुष्प वर्षा की। रामलीला मंचन में राम के किरदार में गुरु मां प्रकेता, सीता सुरक्षा, लक्ष्मण अमीता, दशरथ खुशी, कौशल्या दुर्गा, कैकेयी राधा, सुमित्रा सुनीता, भरत सारिका, शत्रुघ्न सामी, हनुमान यशना, रावण सोनू, जनक मृदुला, गुरु वशिष्ठ प्रीतम, विभीषण अनुपुरी, मंथरा रीना, शूर्पणखा शालिनी, हिरण अनीता आदि ने अभिनय किया। इस मौके पर ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विशाल भट्ट, डा. ज्योति शर्मा, आनंद गुप्ता, आशा ढंग, गायत्री देवी, वंदना, प्रमिला, गंगा दास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें