फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
Iअसम में भारत जोड़ो यात्रा पर हमले के कार्यकर्ताओं ने जताया विरोधI
विज्ञापन




महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश ने असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हुए हमले के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। कमेटी के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा सरकार की विरोधी नीतियों के खिलाफ भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैंं। जिसमें जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन




वहीं, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बापू नगर श्यामपुर ने बाईपास मार्ग पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल रावत ने कहा कि असम के लखीमपुर में शांतिप्रिय माहौल में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर हमला कर भाजपा ने अपने संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है। पुतला दहन करने वालों में जयेंद्र रमोला, मदन मोहन शर्मा, नीलम तिवाड़ी, अरविंद जैन, मनीष शर्मा, ऋषि सिंघल, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, विजय लक्ष्मी शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रुकम पोखरियाल, राहुल रावत, राजेश शाह, सूरज भट्ट, देवेंद्र रावत, केपी कंडवाल, विनोद गैरोला, योगराज दत्त नौटियाल, निर्मला देवी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें