उत्तराखंड जन विकास मंच ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का समर्थन किया है। शुक्रवार को मंच से जुड़े लोगों ने अधिनियम के समर्थन में रैली निकाली।
अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में आयोजित रैली देहरादून रोड स्थित रामा पैलेस से शुरू होकर जीजीआईसी चौक पर संपन्न हुई। आशुतोष शर्मा ने कहा कि रैली का उद्देश्य सीएए, एनआरसी और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के प्रावधानों के संबंध में जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि यह कानून नागरिकता देने के संबंध में है न कि किसी व्यक्ति विशेष की नागरिकता समाप्त करने के संबंध में। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ सत्ता पक्ष की आलोचना करना है। इस कानून के तहत उन अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को नागरिकता दिए जाने से है, जिन्होंने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक रूप से प्रताड़ना सही हो।
इस अवसर पर राजू बड़थ्वाल, राजेश व्यास, मानवेंद्र कंडारी, हरि सिंह भंडारी, कुसुम कंडवाल, इंद्रा आर्य, नीतू शर्मा, सुभाष शर्मा, योगेश राणा, बच्चन गुप्ता, मुरली शर्मा, विपिन पंवार, गणेश बिजल्वाण, पंकज बिष्ट, राजू बिष्ट, होशियार रावत, गुरमुख सिंह, शीशपाल धनाई, राकेश पोखरियाल, संजय पोखरियाल, कमल राणा, नीरु देवी, जयप्रकाश, लविश पाल, विजय नौटियाल, कमलेश, ओमप्रकाश, जयदेव, हरि सिंह, नरेश, राजू गुप्ता, अनूप गुप्ता, विकास गुप्ता, विश्वास जोशी, राकेश चौहान, जय सिंह आदि मौजूद रहे।