श्यामपुर। बठिंडा (पंजाब) के रहने वाले राजेंद्र कुमार पिछले 32 सालों से लगातार साइकिल से पूरे देश भर के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं। इस बार उन्होंने साइकिल से 131 वीं बार मां वैष्णों देवी की दर्शन किए और अब गंगोत्री की यात्रा पर हैं।
धार्मिक यात्रा करना राजेंद्र कुमार का जुनून है। इस यात्रा का उद्देश्य देश में भाईचारा को बढ़ाना तथा सबको सुख समृद्धि प्रदान करना है। श्यामपुर में एक मुलाकात में उन्होंने बताया कि अभी तक उन्होंने पांच लाख 80 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान उनको अलग-अलग प्रदेशों की संस्कृति से रूबरू होने का भी मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान वो बढ़ती गर्मी को लेकर पौधे लगाने का संदेश भी देते हैं। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कमी के चलते हमने बहुत बड़ी परेशानी झेली है। उन्होंने कहा कि वो अब गंगोत्री से जल भरकर अंबाला जाएंगे।