फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नरेंद्रनगर अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती, फिर भी मरीजों को राहत नहीं

Thu, 15 Oct 2026 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- विशेषज्ञ तीन दिन बौराड़ी जिला अस्पताल में दे रहे सेवाएं, अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को ऋषिकेश की दौड़
विज्ञापन

ऋषिकेश। उपजिला अस्पताल नरेंद्रनगर में रेडियोलॉजिस्ट की स्थायी तैनाती होने के बावजूद मरीजों को नियमित परामर्श का लाभ नहीं मिल पा रहा है। रेडियोलॉजिस्ट को सप्ताह में तीन दिन जिला अस्पताल बौराड़ी में अस्थायी रूप से संबद्ध किए जाने के कारण नरेंद्रनगर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रभावित हो रही है। ऐसे में मरीजों को जांच और परामर्श के लिए ऋषिकेश का रुख करना पड़ रहा है जिससे उनका आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
दरअसल, उपजिला अस्पताल नरेंद्रनगर में तैनात रेडियोलॉजिस्ट सोमवार, मंगलवार और बुधवार को जिला अस्पताल बौराड़ी में सेवाएं दे रहे हैं जबकि बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को नरेंद्रनगर अस्पताल में मरीजों की जांच कर रहे हैं। इस व्यवस्था के चलते नरेंद्रनगर अस्पताल में सप्ताह के तीन दिन रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं रहते। इससे अल्ट्रासाउंड की जरूरत वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गर्भवतियों की नियमित जांच मुख्य रूप से प्रभावित हो जाती है। वहीं, रेडियोलॉजिस्ट की उपलब्धता वाले तीन दिनों में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। सीमित समय में अधिक मरीजों की जांच का दबाव बढ़ने से अस्पताल में अव्यवस्थाएं भी बनी हुई हैं जहां मरीजों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सक की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद नियमित सेवाएं नहीं मिल पाना स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। मरीजों को जांच के लिए ऋषिकेश जाने पर अतिरिक्त किराया और समय खर्च कई निजी अस्पतालों व क्लीनिक का रुख भी करना पड़ता है। ऐसे में जरूरत इस बात की है कि अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि मरीजों को अपने क्षेत्र में ही जांच और परामर्श की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोट-
जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के लिए शासन से पत्राचार जारी है। तब तक के लिए अस्थायी तौर पर उपजिला अस्पताल नरेंद्रनगर के विशेषज्ञ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला अस्पताल में शासन से नियुक्ति के बाद उपजिला अस्पताल में भी व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से सुचारु कर दी जाएंगी।
- डॉ. राम प्रकाश, सीएमओ टिहरी गढ़वाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें