फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: राधा देवी निर्विरोध बनीं लड़वाकोट की उपप्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। रायपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत लड़वाकोट में बैठक हुई। बैठक में सभी छह वार्ड सदस्यों ने राधा देवी को निर्विरोध उपप्रधान चुना। ग्राम प्रधान लड़वाकोट शिवानी कंडारी ने कहा कि 15 जुलाई को उपप्रधानों के चुनाव किए जाने हैं। लेकिन उससे पहले ही वार्ड सदस्यों ने ग्राम पंचायत की बैठक में राधा देवी को निर्विरोध उपप्रधान चुन लिया है। इसके बाद अब लड़वाकोट में उपप्रधान के लिए चुनाव नहीं होगा। वहीं राधा देवी ने कहा कि उनकी पंचायत रायपुर ब्लॉक की दूरस्थ पंचायत है। यहां स्वास्थ सुविधाओं, शिक्षा और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की जरूरत है। वह इन समस्याओं के लिए कार्य करेंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर वार्ड सदस्य प्रदीप सिंह, अजय सिंह, बबीता देवी, सविता देवी, ग्रामवासी सैनपाल सिंह कंडारी, धीरज सिंह कंडारी, सुनील सिंह, जय प्रकाश, प्रेम सिंह, देवेंद्र सिंह कंडारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें