फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख की अंगूठी और चूड़ी ले उड़ा बदमाश

Mon, 20 Feb 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।  
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाजार में सामान लेने जा रही महिला से एक ठग ने झांसा देकर सोने की दो अंगूठियां और चूड़ी हड़प लीं। महिला ने इसकी सूचना त्रिवेणीघाट चौकी पुलिस को दी। मामला संज्ञान में लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है।  
विज्ञापन


   
काली मंदिर घाट रोड निवासी श्यामल दत्ता ने बताया कि उनकी मां शोभारानी दत्ता रविवार सुबह 11 बजे दवाई लेने के लिए घाट रोड जा रही थीं। इस दौरान पंजाब एंड सिंध बैंक के समीप एक अनजान व्यक्ति ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद युवक ने उन्हें सम्मोहित कर दिया और उनके हाथ से दो सोने की अंगूठियां और चूड़ी लेकर चंपत हो गया।


होश आने पर मां ने घरवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचने के बाद आसपास छानबीन की गई, लेकिन बदमाश का कहीं कुछ पता नहीं चला। आभूषणों की कीमत करीब डेढ़ लाख के करीब होगी। उधर, त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी राजबर सिंह राणा ने बताया कि सोमवार को बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाएगी। इससे बदमाश का पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें