फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: समर को विधायक ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। पंजाब के रियलिटी शो किसमें कितना है दम के फिनाले विजेता समर त्रिपाठी को विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ने समर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि तीर्थ नगरी में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कहा समर ने महज 12 वर्ष की आयु में सिंगिंग प्रतियोगिता को जीतकर तीर्थनगरी का नाम रोशन तो किया ही है। अमित ग्राम गुमानीवाला निवासी समर त्रिपाठी कक्षा आठ में पढ़ते हैं। वह संगीत की कक्षा ले रहे हैं। पंजाब में आयोजित रियलिटी शो किसमें कितना है दम का ऑडिशन दिया और 26 जून को पंजाब प्रांत के संगरूर में आयोजित फिनाले में अपनी प्रतिभा के दम पर प्रतियोगिता जीती। इसका प्रसारण दूरदर्शन पंजाब में हुआ। इस मौके पर समर त्रिपाठी के पिता राहुल त्रिपाठी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें