फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नशा मुक्ति जन जागरण यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से मुनि की रेती स्थित श्री प्रेमनगर आश्रम में नशा मुक्ति जन जागरण यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का उद्देश्य समाज में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। आश्रम प्रबंधक जातनानंद की अध्यक्षता में यात्रा निकाली गई। यात्रा ढालवाला शिव ज्ञान मंदिर से होते हुए ढालवाला के वार्ड नंबर 10, वार्ड नंबर 11 से 14 बीघा होते हुए कैलाश गेट मुनि की रेती आश्रम में संपन्न हुई। कार्यक्रम में नगर निगम मेयर शंभू पासवान ने भी प्रतिभाग किया। स्वामी जातनानंद ने बताया कि यात्रा नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर शिव सिंह चौहान, अंकुश शर्मा, प्रदीप शर्मा, रामावतार मौर्य, राम सुलेमान, सतीश गुप्ता आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें