फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajaji Tiger Reserve: पुलकित ने बिना अनुमति पार्क में की थी पैराग्लाइडिंग, वीडियो वायरल

Sat, 01 Oct 2022 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

इस वीडियो में एक युवक राजा जी टाइगर रिजर्व पार्क में पैराग्लाइडिंग कर रहा है। नीचे खड़े कुछ लोग उसकी हौसलाअफजाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य ने राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में बिना अनुमति पैराग्लाइडिंग की थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पार्क निदेशक का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


हत्याकांड के दिन: 'हेल्प मी... मुझे यहां से बाहर निकालो, मुझे जाना है' चिल्ला रही थी अंकिता, हुआ एक और खुलासा

इस वीडियो में एक युवक राजा जी टाइगर रिजर्व पार्क में पैराग्लाइडिंग कर रहा है। नीचे खड़े कुछ लोग उसकी हौसलाअफजाई कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया यह वीडियो इसी साल जून महीने में बीन नदी से कौड़िया पुल की नहर पटरी के किनारे खुले मैदान में बनाया गया था।
विज्ञापन


गौहरी रेंज के वन दरोगा महेंद्र कुमार ने बताया कि पुलकित आर्य ने पैराग्लाइडिंग की थी। टीम मौके पर पहुंची तो वह अपना पैराग्लाइडर नीचे उतारने पर सामान समेट चुका था। उन्होंने कहा कि पुलकित को हिदायत देकर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन


वहीं राजा जी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क के निदेशक साकेत बडोला ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि पार्क में बिना अनुमति पैराग्लाइडर उड़ाया गया तो पुलकित पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें