अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य ने राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में बिना अनुमति पैराग्लाइडिंग की थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पार्क निदेशक का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी।
हत्याकांड के दिन: 'हेल्प मी... मुझे यहां से बाहर निकालो, मुझे जाना है' चिल्ला रही थी अंकिता, हुआ एक और खुलासा
इस वीडियो में एक युवक राजा जी टाइगर रिजर्व पार्क में पैराग्लाइडिंग कर रहा है। नीचे खड़े कुछ लोग उसकी हौसलाअफजाई कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया यह वीडियो इसी साल जून महीने में बीन नदी से कौड़िया पुल की नहर पटरी के किनारे खुले मैदान में बनाया गया था।
गौहरी रेंज के वन दरोगा महेंद्र कुमार ने बताया कि पुलकित आर्य ने पैराग्लाइडिंग की थी। टीम मौके पर पहुंची तो वह अपना पैराग्लाइडर नीचे उतारने पर सामान समेट चुका था। उन्होंने कहा कि पुलकित को हिदायत देकर छोड़ दिया गया था।
वहीं राजा जी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क के निदेशक साकेत बडोला ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि पार्क में बिना अनुमति पैराग्लाइडर उड़ाया गया तो पुलकित पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।