फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बढ़ती आबादी को पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएं नहीं दे पा रहा सीएचसी डोईवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दशक पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला बढ़ती आबादी को पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएं नहीं दे रहा है। अस्पताल में संविदा और दूसरे अस्पतालों के संबद्ध चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ की सप्ताह में ड्यूटी मात्र तीन दिन रहती है। स्थिति यह है कि पूरे अस्पताल में एक भी वार्ड बॉय नहीं है।
विज्ञापन


डोईवाला नगर समेत आसपास के कई गांवों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महज तीन चिकित्सक ही स्थायी हैं। इनसे अतिरिक्त चिकित्सक दूसरे अस्पतालों से यहां संबद्ध हैं या फिर संविदा पर हैं। आलम यह है कि एनिस्थीसिया के अभाव में ऑपरेशन थिएटर केवल नसबंदी के काम आ रहा है। अस्पताल में वर्तमान में प्रतिदिन की ओपीडी औसतन 250 है।

अस्पताल को बाल रोग, स्त्री रोग आदि कई विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थायी रूप से काम करने की दरकार है। अस्पताल के पास इमरजेंसी मेडिकल अफसर संविदा पर काम करने वाले हैं। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक, रेडियोलॉजिस्ट और डेंटिस्ट ही स्थाई है। डोईवाला परिक्षेत्र की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। बीते दिनों डेंगू के कहर के दौरान अस्पताल को व्यवस्थाएं बनाने में पसीना छूट गया। एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती कर उपचार दिया गया था। ऐसे में सीएचसी को अपग्रेड कर स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने की मांग भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन




Iशिलान्यास के बाद रद्द हुआ था अपग्रेडेशन का प्रस्तावI

वर्ष 1984 के आसपास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया गया था। इतने वर्षों बाद भी अस्पताल पुरानी व्यवस्थाओं में ही लोगों को सुविधाएं दे रहा है। 2016-17 में कांग्रेस की सरकार ने इसका उच्चीकरण कराने के लिए शिलान्यास किया था। लेकिन, बाद में प्रस्ताव रद्द हो गया। त्रिवेंद्र सिंह रावत के डोईवाला के विधायक और मुख्यमंत्री बनने के पहले साल में ही डोईवाला अस्पताल में निजी अस्पताल के चिकित्सकों की सेवाएं ली गईं। पांच साल का अनुबंध पूरा होने के बाद सेवाएं आगे नहीं बढ़ पाईं।

I
I

Iसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन की औसतन ओपीडी 250 की है। स्थायी चिकित्सकों को भेजने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुरोध किया गया है। मौजूद संसाधनों का उपयोग कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास रहता है। - डॉ. केएस भंडारी, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी, डोईवाला।
विज्ञापन

I

Iअस्पताल में चिकित्सकों का स्थितिI

पद व्यवस्था

स्त्री रोग संबद्धता तीन दिन

हड्डी रोग स्थायी सीएमएस

सर्जन संविदा



ईएमओ कॉन्ट्रैक्ट



डेंटिस्ट स्थायी



रेडियोलॉजिस्ट स्थायी



एनिस्थीसिया रिक्त



वार्ड बॉय रिक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें