फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में हिंदू कार्यकर्ता की हत्या पर जताया अक्रोश, सीएम केजरीवाल का पूतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह कर रहे हिंदूवादी कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की दिल्ली में हुई हत्या के विरोध में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को भानियावाला में भाजपा और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और दिल्ली में रिंकू शर्मा की हत्या के विरोध में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर दिल्ली के मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था बेकार हो गई है। दिल्ली सरकार इस प्रकार की घटनाओं पर रोक नहीं लगा पा रहा है। इस अवसर पर संदीप नेगी, वेदप्रकाश कंडवाल, आनंद पंवार, निशांत थापा, सुखदेव चौहान, नितिन बड़थ्वाल, ईश्वर रौथाण, उधम सिंह सोलंकी, आशा सेमवाल, नवीन जोशी और अभिषेक चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें