फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का प्रस्ताव भाविप्रा मुख्यालय दिल्ली भेजा गया

Sat, 27 Dec 2025 02:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर बैठक का शुभारंभ करते सांसद, विधायक व अन्य: संवाद
विज्ञापन
देहरादून एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से भारतीय विकास प्राधिकरण (भाविप्रा) मुख्यालय दिल्ली भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही देहरादून एयरपोर्ट से सबसे पहले काठमांडू के लिए फ्लाइट शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को एयरपोर्ट पर सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति के अध्यक्ष सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, माला राज्य लक्ष्मी शाह और क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने एयरपोर्ट के अलावा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लिया।



बताया गया कि सलाहकार समिति सदस्य की ओर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने के लिए कहा गया था। टर्मिनल में मामूली बदलाव, कस्टम, इमिग्रेशन काउंटर आदि स्थापित कर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू की जा सकती हैं। एयरपोर्ट को नेपाल के लिए उड़ानें ऑपरेट करने का प्रस्ताव मिला है, जिसे भाविप्रा मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी द्वारा कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के लिए रनवे को करीब 650 मीटर और बढ़ाया जाना है। रनवे और विमानों को आपात स्थिति में आइसोलेशन लिए करीब 140 एकड़ भूमि की जरूरत है। समिति अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि एयरपोर्ट के लिए जो वन भूमि चिह्नित की गई थी। उस पर जनहित याचिका के कारण मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक नितिन कादियान, उमेश कुमार, केएस पंवार, ईश्वर रौथाण, डॉ. आचार्य यतिंद्र कुमार कटारिया, शोभित गोयल, मनीष नेगी, विमल कुमार आदि उपस्थित रहे।



-

चौबीसों घंटे एयरपोर्ट शुरू करने के लिए चाहिए वित्तीय मदद



एयरपोर्ट निदेशक ने कहा कि एयरपोर्ट रात्रि उड़ानों के लिए तैयार है। रात्रि उड़ानों और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए कम से कम तीन वर्ष तक सरकार को वित्तीय मदद देनी होगी। रात्रि उड़ानों को संचालित करने के लिए चार से पांच करोड़ तक प्रतिमाह खर्च आता है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अभी से विमानन कंपनियों से बातचीत शुरू करनी होगी। विधायक ने बरसात में एयरपोर्ट का पानी चोरपुलिया की तरफ से लोगों के घरों में घुसने का मुद्दा उठाया। जिस पर सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों काे निर्देशित किया।

-



यात्रियों के लिए चारधाम काउंटर खोला जाए

एयरपोर्ट निदेशक ने कहा कि यात्री एयरपोर्ट पर चारधाम के बारे में पूछताछ करते हैं। इसलिए पर्यटन विभाग को एयरपोर्ट पर चारधाम यात्रा के लिए काउंटर खोलना चाहिए। ईश्वर रौथाण ने कहा कि स्टेट गेस्ट हाउस से मार्ग को सीधे चौड़ा कर चोरपुलिया पर मिलाना चाहिए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एयरपोर्ट के चारों तरफ मार्ग होने से कांबिंग आदि में मदद मिलेगी। केशवपुरी से डंपिंग साइट हटाने, एयरपोर्ट पर सिटी बसों की संख्या बढाने, 108 सेवा, नाइट पार्किंग शुरू करने, कर्मियों को टोल फ्री करने, दिल्ली, लखनऊ और बनारस के लिए नई उड़ानें शुरू करने आदि पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें