फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन को भेजा जाएगा साइकिल ट्रैक का प्रस्ताव : नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत पर्यावरण और स्वास्थ्य संरक्षण के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में पहाड़ी पेडलर्स देहरादून, ऋषिकेश साइकिल क्लब ब्लू राइडर्स के 20 से अधिक राइडर्स ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रैली का शुभारंभ पद्मश्री कल्याण सिंह रावत मैती ने किया। रैली इंद्रमणि बडोनी चौक से शुरू होकर श्यामपुर फाटक से बाजार होते हुए इंद्रमणि बडोनी चौक पर समाप्त हुई। अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित साइकिल रैली का उद्देश्य परिवहन के साधनों में साइकिल का अधिक उपयोग करते हुए पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना था।

नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नगर निगम की ओर से साइकिल को बढ़ावा देने के लिए साइकिल ट्रैक का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इसके साथ ही वॉल पेंटिंग व होर्डिंग के माध्यम से साइकिल के अधिक इस्तेमाल और साइकिलिस्ट के सम्मान के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालयों में साइकिल के प्रयोग के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएगी। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत, गुरविंदर सिंह, पहाड़ी पेडलर्स से गजेंद्र रमोला, अमित नौटियाल, ऋषिकेश साइकिल क्लब से ज्योति शर्मा, साहिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें