फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़भाषा को प्रोत्साहन देने पर प्रधानाचार्य सम्मानित

विज्ञापन
04 श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत को सम्मानित करते आयोजक - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
मुनिकीरेती। गढ़भाषा के संरक्षण, संवर्द्धन एवं प्रोत्साहन के लिए गढ़भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति ढालवाला मुनिकीरेती की ओर से बुधवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिवाकर भानु प्रताप सिंह रावत को शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष आसाराम व्यास ने कहा कि भारत के सभी प्रांतों की अपनी-अपनी लोक भाषा है, इसे शासन की ओर से भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य की भी लोक भाषा गढ़वाली, कुमाऊंनी पाठ्यक्रम में आनी चाहिए। समिति के सचिव विशालमणि पैन्यूली ने प्रधानाचार्य दिवाकर भानु प्रताप का गढ़वाली प्रार्थना एवं गढ़वाली भाषा में प्रतिज्ञा करवाने पर आभार व्यक्त किया। समिति की ओर से विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता मेजर गोविंद सिंह रावत और यमुना प्रसाद त्रिपाठी को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष धनीराम बिंजोला, सुरेन्द्र भंडारी, महिपाल बिष्ट, डॉ. सुनीलदत्त थपलियाल, जयकृत रावत, विकास नेगी, नवीन मेंदोला, जितेंद्र बिष्ट, लखविंदर सिंह, रंजन अंथवाल, नीलम जोशी, सुखदेव कंडवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें