फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से भाजपा नेताओं से मिले प्रधानमंत्री मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iतीन राज्यों में मिली प्रचंड जीत से काफी खुश दिखाई दिए मोदीI
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा नेताओं ने देहरादून एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया। नेताओं से मिलते वक्त पीएम मोदी काफी खुश दिखाई दिए।

वैश्विक निवेशक सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से विशेष विमान से करीब पौने दस बजे एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद प्रधानमंत्री एयरपोर्ट पर पहले से खड़े एमआई 17 में सवार होकर देहरादून को रवाना हुए।



एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं से मिलते हुए प्रधानमंत्री के चेहरे पर तीन राज्यों में मिली शानदार जीत की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि निवेशक सम्मेलन से प्रदेश की आर्थिकी को मजबूती मिलेगी। वहीं इससे प्रदेश में हजारों नौजवानों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कहा कि प्रधानमंत्री की उत्तराखंड पर विशेष कृपा रही है। स्वागत करने वालों में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, मदन कौशिक, शैलेंद्र बिष्ट, स्वामी यतीश्वरानंद, बृजभूषण गैरोला, अनिता मंमगाई, आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, विनोद कंडारी, सुरेश चौहान, रेणु बिष्ट, किशोर उपाध्याय, प्रीतम पंवार, आशा नौटियाल आदि नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iशुक्रवार को भी पहुंचे डेलीगेट्सI

निवेशक सम्मेलन में शामिल होने के लिए लगातार दूसरे दिन भी डेलीगेट्स के आने का सिलसिला जारी रहा। जिनका संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा तुलसी की माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिसके बाद सभी लोग देहरादून के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें