फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में खोले जाएंगे प्रधानमंत्री डायलिसिस सेंटर

Sun, 13 Nov 2016 01:28 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
डायलिसिस सेंटर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार देशभर में प्रधानमंत्री डायलिसिस सेंटर शुरू करने पर काम कर रही है। इसके तहत कमजोर आर्थिकी वालों को नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा दी जाएगी। यह बातें उन्होंने शनिवार को हिमालय इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट व स्वामी राम हिमालय विवि के जौलीग्रांट में स्वामीराम नगर स्थित डॉ. सुशील तिवारी कैंसर रिसर्च संस्थान का उद्घाटन करते हुए कही।  
विज्ञापन


बताया कि जल्द ही उत्तराखंड में कैंसर इंस्टीट्यूट और टर्सरी कैंसर इंस्टीट्यूट की स्थापना की जाएगी। कोलकत्ता और झज्जर (हरियाणा ) में नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट निर्माणाधीन है। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी करना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। इससे पहले उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ डॉ. सुशीला तिवारी कैंसर रिसर्च संस्थान का शुभारंभ किया। नड्डा ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए हिमालयन इंस्टीट्यूट ने अलग पहचान बनाई है। वहीं, मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किए हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक काम करने की जरूरत है। यदि केंद्र सरकार से उचित मदद मिले तो राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा सकती है। कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि संस्थान में स्पेशिलिटी सेवाओं के लिए 250 बिस्तर का अस्पताल निर्माणाधीन है। इस दौरान हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, डोईवाला विधायक हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, संस्थान निदेशक डॉ. सुनील सैनी, डॉ. मोहन स्वामी, डॉ. रेणू धस्माना, नलिन भटनागर, मनोज नौटियाल आदि मौजूद रहे।  

विशिष्ट सेवाओं के लिए डॉ. सैनी सम्मानित 
डोईवाला। डॉ. सुशीला तिवारी कैँसर अनुसंधान संस्थान के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्मयंत्री हरीश रावत ने संस्थान के डायरेक्टर डॉ. सुनील सैनी को विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मनित किया। कैंसर अनुसंधान संस्थान की स्थापना करने में डॉ. सैनी का अहम योगदान रहा है। वह लंबे समय से कैँसर पीड़ितों की मदद करते आ रहे हैं। जिसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा और सीएम रावत ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को सराहा
डोईवाला। केंद्रीय स्वास्थय मंत्री जेपी नड्डा और सीएम हरीश रावत ने कैंसर रिसर्च इंस्ट्टियूट, आईसीयू ,बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट, रेडियालोजी, फार्मेसी, रेडियोथैरेपी, न्यूक्लियर मेडिसिन, कीमोथैरेपी वार्ड के अलावा प्राईवेट और जरनल वार्ड का जायजा लिया। यहां उन्होंने कई लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने संस्थान प्रबंधन की सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें