- 13 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल मैदान बन कर तैयार
ऋषिकेश। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ऋषिकेश के खेल प्रेमियों को राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल मैदान की सौगात मिल सकती है। टिहरी खेल विभाग ने पूर्णानंद खेल मैदान में तैयार राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल मैदान के उद्घाटन की योजना तैयार कर रहा है और विभागीय अधिकारियों का कहना है कि समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जून 2024 में राज्य वित्त से करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से मैदान का निर्माण शुरू हुआ था। यहां राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल मैदान, तीन बैडमिंटन कोर्ट, एक बहुउद्देशीय भवन और क्रिकेट अभ्यास पिच का निर्माण पूरा हो चुका है। ऋषिकेश व आसपास के क्षेत्रों में खेल मैदानों की कमी के चलते खेल गतिविधियों के लिए भरत मंदिर इंटर कॉलेज मैदान ही प्रमुख विकल्प है, जहां मेलों का आयोजन भी होता है। ऐसे में पूर्णानंद मैदान शुरू होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
- खेल मैदान का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर मैदान का उद्घाटन किए जाने की योजना है जिसके लिए तैयारियां शुुरु कर दी गई हैं। दीपक रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी, टिहरी।