फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: जी-20 की तैयारी, पड़ रही आम जनों पर भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण कार्याें के दौरान कटी ओएफसी तीन दिन से इंटरनेट ठप
विज्ञापन




जी 20 की तैयारी आम लोगों पर भारी पड़ रही है। देहरादून रोड पर विभिन्न निर्माण कार्य के अलावा अन्य व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। इसके चलते क्षेत्र में बिजली और इंटरनेट सेवाएं बाधित हो रही हैं। सुबह से शाम तक घंटों बिजली गुल हो रही है। वहीं, क्षेत्र में आएफी कटने से बीते तीन दिन से बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप है।

जून के अंतिम सप्ताह में ऋषिकेश में जी-20 का कार्यक्रम प्रस्तावित है। डेलीगेट्स का रुट स्व. इंद्रमणी बडोनी चौक से होते हुए देहरादून रोड से त्रिवेणी घाट है। विदेशी डेलीगेट्स के सामने क्षेत्र की छवि धूमिल न हो इसके लिए विभागीय अधिकारी व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं। विभागीय अधिकारी अतिक्रमण हटाने और रंग पुताई समेत विभिन्न सौंदर्यीकरण का कार्य कर रहे हैं। इन कार्याें की आड़ में बिजली और इंटरनेट की सुविधा बाधित हो रही है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंटरनेट ठप होने से सरकारी, निजी कार्यालयों में काम ठप है। इससे लोगों के काम नहीं हो पा रहे हैं। गर्मी के सीजन में बिजली बाधित होने से लोगों को दिक्कते झेलनी पड़ रही हैं।





सभी विभागों को जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी को कोई समस्या न हो इसके हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

- सौरभ असवाल, एसडीएम, ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें