ऋषिकेश। देहरादून के आईटी पार्क चौक के समीप कम्युनिटी सेंटर में आयोजित होने वाली श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा से पूर्व महिला कल्याण समिति की सदस्याओं ने त्रिवेणी घाट पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद गंगाजल लेकर कथा स्थल पहुंचीं और सुख-समृद्धि, शांति व जनकल्याण की कामना की। 24 अक्तूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाली कथा का वाचन नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज करेंगे। पहले दिन दोपहर दो बजे श्री राजराजेश्वर महादेव एवं दुर्गा मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। डॉ. राजेश्वर प्रसाद जोशी, पूर्व लोकायुक्त एमएन घिल्डियाल और महिला कल्याण समिति की सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से कथा में शामिल होने की अपील की। संवाद