फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: प्रताप रॉयल चैलेंजर्स ने लगाई जीत की हैट्रिक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। प्रताप टीएनआई क्रिकेट स्कूल की ओर से आयोजित प्रीमियर लीग के आठवें लीग मैच में प्रताप रॉयल चैलेंजर्स ने प्रताप टाइटंस को छह विकेट से हराया। प्रताप रॉयल चैलेंजर्स की ओर से पीयूष कुकरेती, आयुष भट्ट और अक्षत ने शानदार गेंदबाजी की। जिससे प्रताप टाइटंस की टीम मात्र 51 रनों पर सिमट गई। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रताप रॉयल चैलेंजर्स ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर सीजन की लगातार तीसरी जीत दर्ज की। आयुष भट्ट को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस अवसर पर प्रबंधक निदेशक जतिन सिंह चौहान, निदेशक नितिन सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर इंदु चौहान, टूर्नामेंट ऑपरेशन हेड दिलीप सिंह, गोपाल नेगी, चंडी प्रसाद गैरोला आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें