फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: राज्य स्वतंत्रता सेनानी मंच के अध्यक्ष बने शैलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। सरस्वती विद्या मंदिर ढालवाला में राज्य स्वत्रंतता सेनानी मंच मुनि की रेती, ढालवाला, तपोवन और शीशमझाड़ी के चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों ने एक बैठक आयोजित की। बैठक में राज्य के हकहकूक और प्रदेश के विकास के लिए मंच का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से शैलेश सेमवाल को अध्यक्ष और नरेंद्र मैठाणी को महासचिव चुना गया। गोपाल चौहान को कोषाध्यक्ष बनाया गया। रविवार को राज्य स्वतंत्रता सेनानियों की ओर से आयोजित बैठक में मंहत मनोज द्विवेदी, सूर्यचंद्र चौहान, बचन पोखरियाल, सियाराम कुड़ियाल, जगदीश कुलियाल, भारत भूषण कुकरेती, विनोद बड़थ्वाल को सर्वसम्मति से संरक्षक मंडल चुना गया। सहसचिव पद पर सरस्वती जोशी, सरोज कोठारी का चयन किया गया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने राज्य स्वतंत्रता सेनानियों की समस्याओं से चर्चा करते हुए 15 दिन के बाद आगामी बैठक करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर मुकुल ध्यानी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें