फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: तीर्थ नगरी पहुंचने पर प्रज्ञा जोशी का किया स्वागत

विज्ञापन
13 गुमानीवाला में मार्शल आर्ट ​खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी का स्वागत करते ग्रामीण।स्रोत-जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऋषिकेश। गुमानीवाला निवासी मार्शल आर्ट खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी ने थाईलैंड में हुई विश्व सीनियर जुजित्सु चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर भारत और उत्तराखंड का मान बढ़ाया। तीर्थ नगरी लौटने पर उनका स्वागत हुआ।
विज्ञापन

प्रज्ञा ने कहा हर महिला में एक योद्धा छिपा है। बस जरूरत है खुद पर विश्वास करने की। उन्होंने ठान लिया था कि चाहे हालात जैसे भी हों अपने देश का झंडा विश्व पटल पर लहराउंगी। कहा कि उनकी प्राथमिकता अब जुजित्सु खेल को उत्तराखंड में नई पहचान दिलाना और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आत्मरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए तैयार करना है। प्रज्ञा ने अपनी सफलता का श्रेय कोच सतीश जोशी और अपने परिवार को दिया। स्वागत कार्यक्रम में मुनि की रेती पालिका अध्यक्ष नीलम बिजलवान, पार्षद पूजा नौटियाल, प्रदीप नौटियाल, राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, सुषमा नौटियाल, नवीन नौटियाल, प्रकाश गोस्वामी, रोबिन ग्रोवर, दीपक नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें