फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: तटबंध निर्माण में लगाए गए घटिया गुणवत्ता के सीसी ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौहरीमाफी क्षेत्र की 15 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे 2200 मीटर सुरक्षा दीवार के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर सिंचाई खंड देहरादून के ईई ने मौके पर पहुंचकर सीसी ब्लॉक की गुणवत्ता की जांच की। जांच के दौरान घटिया गुणवत्ता के ब्लॉक मिलने पर उसे दोबारा बनाने के निर्देश दिए।



गंगा नदी और सौंग नदी में सिंचाई विभाग की से 2200 मीटर का तटबंध बनाया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप था कि कार्यदायी संस्था की ओर घटिया गुणवत्ता का काम किया जा रहा है। मानकों के अनुसार 10, 20 और 40 एमएम कटिंग रोड़ी और स्टोन क्रशर की धुली बजरी से सीसी ब्लॉक का निर्माण होना था, जबकि मौके पर पांग और नदी के किनारे निकाले गए पत्थरों को तोड़कर सीसी ब्लॉक बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि कई स्थानों पर मानकों के अनुसार सीसी ब्लॉक नहीं बनाए गए हैं। अधिकारियों ने गुणवत्ता की कमी मिलने पर सीसी ब्लॉक को तोड़कर दोबारा से बनाने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता अनुभव नौटियाल, अपर सहायक अभियंता आशीष बिष्ट, कुलदीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन






गौहरीमाफी क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कुछ स्थानों पर घटिया गुणवत्ता के सीसी ब्लॉक मिले हैं। जिन्हें दोबारा बनाने के लिए कार्यदायी संस्था को कहा गया है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। - डीसी उनियाल, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें