फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अप्रोच मार्ग खस्ताहाल, ग्रामीणों ने राफ्टिंग वाहनों को रोका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



Iग्रामीणों के विरोध के चलते गंगा तट तक राफ्टों को उठाकर ले गए राफ्टिंग संचालकI

मार्ग टूटने से शव दाह संस्कार के लिए पहुंचने वाले ग्रामीण भी परेशान



यमकेश्वर ब्लॉक के फूलचट्टी में गंगा हिंवल संगम तक जाने वाले अप्रोच मार्ग की खस्ता हालत को देखते हुए फूलचट्टी, उमरीसैण और कोटा के ग्रामीणों ने सभी राफ्टिंग वाहनों को मुख्य सड़क पर ही रोक दिया। जिसके चलते राफ्टिंग संचालकों को मुख्य सड़क से गंगा तट तक राफ्टों को उठाकर ले जाना पड़ा।



ग्राम पंचायत मराल के प्रधान संदीप कुमार ने बताया, यमकेश्वर ब्लॉक के फूलचट्टी में गंगा हिंवल संगम से कई वर्षों से राफ्टिंग संचालित की जा रही है। उक्त राफ्टिंग प्वाइंट पौड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मराल में आता है। लेकिन गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति से शुल्क वन विभाग नरेंद्र नगर ले रहा है। उक्त मार्ग कोटा, उमरीसैण, फूलचट्टी के ग्रामीणों और फूलचट्टी आश्रम में आवागमन के लिए बनाया गया था। लेकिन आज उक्त मार्ग राफ्टिंग वाहनों के संचालन के कारण खस्ताहाल हो गया है। जिससे ग्रामीणों को मार्ग पर चलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने राफ्टिंग संचालकों से कहा, जब तक संगम स्थल तक अप्रोच मार्ग नहीं बनवाया जाता उनके वाहन गंगा नदी तक नहीं जाने दिए जाएंगे। ग्रामीणों के विरोध के बाद भी गंगा राफ्टिंग प्रबंधन समिति से कोई भी पदाधिकारी ग्रामीणों से वार्ता करने नहीं पहुंचा। इस मौके पर ग्राम पंचायत मराल की उपप्रधान शोभा देवी, सत्यपाल राणा, देवेंद्र नेगी, रविंद्र नेगी, यशोदा देवी आदि ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि उक्त मार्ग संकरा और ऊबड़-खाबड़ होने से दूर-दराज के गांवों से शव दाह संस्कार के लिए पहुंचने वाले ग्रामीणों को भी घाट तक पहुंचने में परेशानियां हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें